महेश्वर में घाटों की स्वच्छता के लिए चलाया गया अभियान

अहिल्या घाट को प्लास्टिक मुक्त किया गया

 

खरगोन. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं मंत्रीगणों के 24 जनवरी की कैबिनेट बैठक के लिए महेश्वर आगमन को देखते हुए महेश्वर में घाटों की स्वच्छता का अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 17 जनवरी को मां नर्मदा के अहिल्या घाट को नगर परिषद महेश्वर द्वारा प्लास्टिक मुक्त बनाया गया।

 

नगर परिषद अमले द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री प्रियंक पांड्या एवं शासन के आदेशानुसार नर्मदा तट अहिल्या घाट स्थित जिन दुकानदारों द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग किया जा रहा था, उन्हें जब्त कर चालानी कार्यवाही की गई। इस दौरान दुकानदारों को समझाईस दी गई कि वे भविष्य में प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे और मां नर्मदा को प्लास्टिक मुक्त बनाएंगे। इस कार्यवाही के दौरान नगर परिषद राजस्व शाखा से कालूराम वर्मा, प्रकाश शर्मा, स्वच्छता शाखा से पंकज वेद एवं घाट सफाई मित्र सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

दतिया में कट्टा लेकर सोशल मीडिया पर रील बनाने वाला युवक पकड़ा

Fri Jan 17 , 2025
दतिया। कट्टा लेकर सोशल मीडिया पर रील बनाने वाला युवक वायरल वीडियो के बाद पकड़ा गया है। हर्षित सोनी नामक युवक से 315 बोर का कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। कचरा ग्राउंड इंदरगढ़ के पास से पकड़ा गया कट्टाधारी युवक इंदरगढ़ के पास का रहने वाला […]

You May Like