
दतिया। कट्टा लेकर सोशल मीडिया पर रील बनाने वाला युवक वायरल वीडियो के बाद पकड़ा गया है। हर्षित सोनी नामक युवक से 315 बोर का कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। कचरा ग्राउंड इंदरगढ़ के पास से पकड़ा गया कट्टाधारी युवक इंदरगढ़ के पास का रहने वाला है । कट्टा लेकर रील बनाने वाले युवक पर आर्म्स एक्ट की कायमी इंदरगढ़ थाना प्रभारी वैभव गुप्ता ने की है।
