भारत और ऑस्ट्रेलिया ने दी थी नागरिकता और टीम में शामिल होने की पेशकश, लेकिन देशप्रेम के चलते ठुकराया ऑफर। अपनी किताब में राशिद ने खोला यह राज।
Rashid Khan declined India Citizenship: अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने एक अहम खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें भारत की ओर से क्रिकेट खेलने का प्रस्ताव मिला था, जिसके साथ भारतीय नागरिकता देने की पेशकश भी शामिल थी। हालांकि, उन्होंने इस ऑफर को स्वीकार नहीं किया।
राशिद ने यह भी कहा कि सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया ने भी उन्हें नागरिकता और अपनी टीम से खेलने का ऑफर दिया था। इसके बावजूद उन्होंने इन सभी प्रस्तावों से ऊपर अपने देश अफगानिस्तान को रखा और उसी के लिए खेलने का फैसला किया।
आईपीएल के दौरान मिला था ऑफर
27 वर्षीय स्पिनर ने ये खुलासे अपनी आने वाली किताब “Rashid Khan: सड़क से स्टारडम तक” में किए हैं। उन्होंने बताया कि भारत का ऑफर उन्हें उस दौरान मिला था, जब वे आईपीएल में गुजरात टाईटंस का हिस्सा थे।
राशिद के मुताबिक, टीम के एक अधिकारी ने उन्हें बताया कि BCCI का एक वरिष्ठ पदाधिकारी उनसे मिलना चाहता है। मुलाकात के दौरान उन्हें सुझाव दिया गया कि अफगानिस्तान के हालात को देखते हुए वे भारत में बस जाएं, जहां उन्हें जरूरी दस्तावेज दिए जाएंगे और वे यहां क्रिकेट भी खेल सकते हैं।
राशिद ने ठुकराया था ऑफर
उन्होंने कहा कि यह सुनकर वे पहले हैरान हुए, लेकिन बाद में मुस्कुराते हुए उन्होंने विनम्रता से इनकार कर दिया। राशिद ने जवाब दिया कि ऑफर के लिए धन्यवाद, लेकिन वे अपने देश अफगानिस्तान के लिए ही खेलना जारी रखना चाहते हैं।
सोशल मीडिया पर भी उठी थी मांग
25 वर्षीय राशिद खान ने 2018 की एक खास घटना को भी याद किया, जब वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे थे। कोलकाता के खिलाफ मैच जिताऊ प्रदर्शन के बाद भारत में सोशल मीडिया पर उन्हें नागरिकता देने की मांग उठी थी, जो उनके प्रति लोगों के गहरे सम्मान को दर्शाता है।
मैदान के बाहर भी राशिद ने एक भावुक पल साझा किया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने बेटे के जन्म की जानकारी दी और उसका नाम अजलान खान रखा। इस घोषणा के साथ उन्होंने अपने नवजात बेटे की एक प्यारी तस्वीर भी साझा की, जिसमें एक लकड़ी की तख्ती पर लिखा था, “हैलो दुनिया, मेरा नाम अजलान खान है।”
