पालक मंत्री के बयान पर विंध्य में हमलावर कांग्रेस

विंध्य की डायरी
डॉ रवि तिवारी

प्रदेश के कद्दावर नेताओ में शुमार पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री और रीवा के पालक मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है. समाज को सीख देने के गरज से एवं सकारात्मक भावना से भले ही पालक मंत्री ने जो कहा वह उनके लिये मुसीबत के रूप में खड़ी हो गई. कांग्रेस पार्टी ने जनता का अपमान बताकर विरोध शुरू कर दिया. विंध्य में कांग्रेसी हमलावर है जनता की समस्या को लेकर भले ही सडक़ पर न उतरे पर इस समय जनता के सम्मान के लिये पालक मंत्री का इस्तीफा मांग रहे है. छत्रपो की राजनीति एवं गुटबाजी में उलझी कांग्रेस ने पुतला दहन किया, दर्जन भर कांग्रेसी एकत्र नही हो पाए.

इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस का संगठन कहा पहुंच चुका है. खरी-खरी कहना पालक मंत्री के व्यक्तित्व की पहचान है. अपनी बात को बिना लाग लपेट के सीधे प्रक्रिया की चिंता किये बिना साहस पूर्वक रखते है. बल्कि उस पर आखिरी तक बने रहते है, समाज को सीख देकर उलझ गए. कांग्रेस लगातार हमलावर है और चारो तरफ विरोध प्रदर्शन की आग जल रही है, इस्तीफा मांगा जा रहा है. कांग्रेस को बैठे बिठाए राजनीतिक हमला करने का मौका मिल गया, जिसे भुनाने की वह हर संभव कोशिश कर रही है. पालक मंत्री ने जिस मंच से भीख मांगने की बात कही उस पर गहराई से विचार करने की आवश्यकता है. कथन के पीछे क्या भावनाएं थी कहने का तरीका कठोर कड़वा जरूर हो सकता है लेकिन पालक मंत्री ने जो कहा वह हमारी आम प्रवृत्ति है वास्तविकता है. इससे क्या इनकार किया जा सकता है. कथन की भावना को समझने की जरूरत है पर विपक्ष में बैठी कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाकर सियासत शुरू कर दी.

विधायक का रात्रि विश्राम और जनता दरबार

मऊगंज के भाजपा विधायक प्रदीप पटेल हमेशा अपने कामों को लेकर चर्चा में बने रहते है. समस्याओ को लेकर धरने पर बैठना आम बात हो चुकी है. विधायक ने अब रात्रि विश्राम ग्राम पंचायत में करने का अभियान शुरू किया है. जहां रात्रि में विश्राम कर सुबह जनता दरबार लगाकर समस्याएं सुनते है और मौके पर ही अफसरो को बुलाकर निराकरण कराते है. सरदमन पहाड़ में अवैध उत्खनन का मामला सामने आने पर मौके पर विधायक पहुंच गए और अफसरो को तलब कर अवैध उत्खनन को दिखाया और सख्त कार्यवाही के लिये कहा. अधिकारियों ने भी सिर हिला कर बिन्दुवार जानकारी प्राप्त कर कार्यवाई करने की बात कही. मजे की बात तो यह है बेहद जागरूक विधायक होने के बावजूद मऊगंज में कानून व्यवस्था बेलगाम है और यहा भ्रष्टाचार का बोलबाला है. जिस पर विधायक जी अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहे है.

राज्यमंत्री ने लिखा पत्र

विंध्य क्षेत्र तेजी से विकास की पटरी पर दौड़ रहा है, नए जिले बनने के बाद अब संभाग बनाने की मांग उठने लगी है. कुछ दिन पूर्व सीधी को संभाग बनाने की मांग क्षेत्रीय नेताओ ने की थी. हालाकि बाद में यह मामला दब गया, जन आन्दोलन का रूप नही ले सका. मैहर एवं मऊगंज जिला बनाए जाने के बाद सतना को संभाग बनाने की मांग प्रदेश की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने की है. इसके लिये बकायदे मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है. जिसमें उन्होने उल्लेख किया है कि सतना मैहर एवं पन्ना को मिलाकर सतना को संभाग बनाया जा सकता है. क्योकि रीवा संभाग एवं सागर संभाग में 6-6 जिले शामिल है और भौगोलिक दृष्टि से बड़ा क्षेत्र होने के कारण आम जनो को दूर जाना पड़ता है. नवीन संभाग सतना बनता है कि नही यह तो भविष्य के गर्त में है पर एक नई मांग को जन्म दे दिया गया है

Next Post

गौ तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया

Tue Mar 11 , 2025
दमोह:रजपुरा पुलिस ने गौ तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया.मुखबिर की सूचना पर आरोपी प्रेमा पिता भामा बंजारा निवासी हरदुआ टोला को गांव के खेत से गिरफ्तार किया गया.आरोपी पर गौतस्करी सहित मारपीट के कई मामले दर्ज हैं, थाना प्रभारी रजपुरा सरदार सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी […]

You May Like