जबलपुर: मझौली थाना अंतर्गत इंद्राना कल्लू घाटी में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।पुलिस के मुताबिक रोनक कोल 20 वर्ष निवासी ग्राम तेवर गोटिया मोहल्ला भेडाघाट ने बताया कि वह इंद्राना की ओर से अपनी मोटर सायकिल में अपने साथी सागर कोल के साथ सामाजिक सामुहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था.
जैसे ही कल्लू घाटी में उपर वाले मोड पर पहुंचा तो देखा कि मोड में लगी रेलिंग के उस तरफ 3 लोग एक्सिडेंट में घायल होकर पडे थे, पास जाकर देखा उसके गॉव के अजय कोल एवं सावन कोल जीवित अवस्था में थे जिन्हे 108 एम्ब्यूलेंस से उपचार के लिए मेडिकल कालेज भिजवाये। अरूण गोटिया 24 वर्ष निवासी ग्राम तेवर भेडाघाट की मौके पर ही मौत हो गई।
