छात्र का रास्ता रोककर सोने की चेन लूटी

जबलपुर: कैंट थाना अंतर्गत सीईओ बंगले के पास बाइक सवार दो शातिर बदमाशों ने एक बीटेक छात्र को अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने छात्र के गले से करीब 6-7 ग्राम वजनी सोने की चेन झपट ली और विरोध करने पर गाड़ी की चाबी दूर फेंककर भाग निकले।पुलिस के मुताबिक कंचनार वरसाना कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय तुषार होतानी बीटेक का छात्र है।

वह अपनी एक्टिवा से घूमने निकला था। सदर स्थित अमृततुल्य दुकान, पेंटीनाका, सृजन चौक और यादगार चौक होते हुए जब वह मॉल रोड से वापस घर लौट रहा था, तभी सीईओ बंगले से महज 100 मीटर पहले पीछे से आए मोटर साइकिल सवार दो लड़कों ने उसे आवाज देकर रोका। तुषार ने जैसे ही एक्टिवा धीमी की, बदमाशों ने उसके आगे अपनी बाइक अड़ा दी।

मोटर साइकिल चला रहे बदमाश ने उतरकर तुरंत एक्टिवा की चाबी निकाल ली और विवाद करने लगा। जब बदमाशों ने तुषार के गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश की, तो उसने मुकाबला किया। छात्र को भारी पड़ता देख एक आरोपी ने एक्टिवा की चाबी दूर फेंक दी ताकि वह पीछा न कर पाए। इसके बाद दोनों आरोपियों ने मिलकर जबरन चेन लूटी और तुषार को धक्का देकर यादगार चौक की तरफ रफूचक्कर हो गए। वारदात में इस्तेमाल बाइक पर नंबर नहीं लिखा था।

Next Post

जबलपुर में 5 घंटे का पुलिस अभियान, फरार आरोपी और शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई

Sun Jul 26 , 2026
जबलपुर: पुलिस ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 5 घंटे तक कॉम्बिंग गश्त चलाकर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 229 वारंट तामील किए गए, 29 अवैध शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में शराब जब्त की गई। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों […]

You May Like