दिग्विजय की प्रस्तावित पदयात्रा राजनीतिक पश्चाताप यात्रा तो नहीं : डॉ बाजपेई 

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा के प्रवक्ता डॉ. हितेश बाजपेई ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की 2 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक प्रस्तावित पदयात्रा को लेकर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी पोस्ट में उन्होंने सवाल उठाया कि यह वास्तव में गैर-राजनीतिक पदयात्रा है या वर्षों तक भगवान श्रीराम और रामभक्तों की आस्था पर सवाल उठाने के बाद शुरू हुई “राजनीतिक पश्चाताप यात्रा”।

डॉ. बाजपेई ने दावा किया कि यात्रा में जाकिर नाईक जैसे विवादित नामों की चर्चा भी सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा है तो यह यात्रा कई नए सवाल खड़े करती है। उन्होंने पूछा कि क्या यह यात्रा उन लोगों के लिए पश्चाताप का माध्यम बनेगी, जिन्होंने वर्षों तक भगवान श्रीराम और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर चोट पहुंचाने वाली राजनीति की, या फिर बदले राजनीतिक माहौल में अपनी छवि सुधारने का प्रयास है।

भाजपा प्रवक्ता ने अपने बयान के अंत में कहा कि जनता सब देख रही है और आस्था अवसरवाद से नहीं, बल्कि आचरण से सिद्ध होती है।

Next Post

खेत के कुएं में मिला भालू का टुकड़ों में कटा शव, क्षेत्र में सनसनी

Sun Jul 5 , 2026
बालाघाट, वन परिक्षेत्र खैरलांजी अंतर्गत भंडारबोड़ी सर्किल के ग्राम पिपरटोला में एक वयस्क नर भालू का क्षत-विक्षत शव खेत के कुएं से बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में वन विभाग ने भालू के शिकार की आशंका जताई है। मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत […]

You May Like