हटा नाका की शासकीय शराब दुकान पर आधा दर्जन बदमाशों का हमला, तोड़फोड़ कर बोतलें फोड़ीं

दमोह: देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत हटा नाका स्थित शासकीय शराब दुकान पर बुधवार को आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में विवाद जैसी स्थिति निर्मित हो गई।जानकारी के अनुसार चार पहिया वाहन में सवार बदमाशों ने शराब दुकान पर हमला कर शराब की बोतलें तोड़ दीं और दुकान में तोड़फोड़ की। आरोपियों की इस हरकत से विवाद की स्थिति बन गई, जिसके बाद दुकान संचालकों को दुकान बंद करनी पड़ी।

घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी एचआर पांडे, देहात थाना प्रभारी विक्रम दांगी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मौके का जायजा लिया और सीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है और कुछ आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया है।पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Next Post

कार्डिफ में विराट का रिकॉर्ड मिशन, एक पारी में टूट सकते हैं 4 बड़े रिकॉर्ड; राहुल द्रविड़ को भी छोड़ेंगे पीछे

Thu Jul 16 , 2026
इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ वनडे में विराट कोहली इतिहास रचने के करीब हैं। वो एक ही पारी में राहुल द्रविड़ समेत 4 बड़े दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार, 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स […]

You May Like