सतना: घर से रहस्यमय ढंग से लापता हुई एक नाबालिग बालिका को सिटी कोतवाली पुलिस ने पांच दिन बाद कटनी जिले से बरामद कर लिया। मामले में नया मोड़ तब आया जब बालिका के बयान में साथ मिले किशोर पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप सामने आए।इसके बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराएं जोड़ते हुए विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में ले लिया।
जानकारी के अनुसार 17 जून को परिजनों ने बालिका के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तलाश शुरू की। जांच के दौरान 22 जून को कटनी के एक क्षेत्र से बालिका को बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक पीडि़ता ने बयान में बताया कि किशोर उसे अपने साथ लेकर गया था और वहां किराये के कमरे में रखा। बयान के आधार पर मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। आरोपी किशोर को किशोर न्यायालय में पेश किया गया है।
