नाइजीरिया में बाढ़ के कारण 21 लोगों की मौत, 10 लापता

नाइजीरिया में बाढ़ के कारण 21 लोगों की मौत, 10 लापता

अबुजा, 30 मई (वार्ता) नाइजीरिया के उत्तर-मध्य नाइजर प्रांत में मूसलाधार बारिश के कारण अचानक आई भीषण बाढ़ में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गयी है और अन्य 10 लापता हैं।

नाइजर राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख इब्राहिम हुसैनी ने संवाददाताओं को बताया कि बुधवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ ने मोक्वा क्षेत्र में भीषण तबाही मचायी, लेकिन तीन लोगों को बचा लिया गया। उन्होंने कहा कि 50 से अधिक आवासीय घर जलमग्न हो गए या फिर बह गये, जिनमें कुछ लोगों के अभी भी फंसे रहने की आशंका हैं। उन्होंने कहा कि लापता 10 लोगों के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

इस सप्ताह की शुरुआत में राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी की महानिदेशक जुबैदा उमर ने कहा था कि इस साल पूरे देश में बाढ़ के प्रभाव को कम करने के व्यापाक प्रयास किये जा रहे हैं।

बाढ़ से निपटने की तैयारियों पर राष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता अभियान के दौरान बोलते हुए श्री उमर ने सरकार के सभी स्तरों से नदी क्षेत्रों में जल निकासी प्रणालियों, बांधों और बाढ़ प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे में निवेश करने का आग्रह किया।

Next Post

ग्वालियर बनेगा व्यापार का हब: सांसद भारत सिंह

Fri May 30 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर व्यापार का हब बनेगा, ग्वालियर में 3 नए इंडस्ट्रियल एरिया जिसमें मोहना, साड़ा और पिपरसीमा शामिल है, में नए उद्योग स्थापित होंगे। इसके लिए एम ओ यू हो चुके है। यह बात सासंद भारत सिंह कुशवाह ने कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट द्वारा विकसित ग्वालियर विकसित देश […]

You May Like