ग्वालियर: ग्वालियर व्यापार का हब बनेगा, ग्वालियर में 3 नए इंडस्ट्रियल एरिया जिसमें मोहना, साड़ा और पिपरसीमा शामिल है, में नए उद्योग स्थापित होंगे। इसके लिए एम ओ यू हो चुके है। यह बात सासंद भारत सिंह कुशवाह ने कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट द्वारा विकसित ग्वालियर विकसित देश डिस्कशन इवेंट में कही। आयोजन में मुख्य अतिथि सांसद भारत सिंह जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं व्यापारी वीरेंद्र गंगवाल, जी डी लड्ढा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
इस आयोजन में व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को सांसद को बताया। वही सांसद ने समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया और व्यापारियों के सुझावों पर अमल करने की बात कही। इस अवसर पर कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं दिल्ली के चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल का वीडियो संदेश भी सुनाया गया।डिस्कशन इवेंट में कैट के यूथ विंग के अध्यक्ष प्रभात चौपड़ा ने कहा कि आज ग्वालियर से इंदौर, पीथमपुर, आदि व्यापार में आगे है।
सांसद भारत सिंह ने कहा कि रोड, एयर और रेल कनेक्टिविटी में ग्वालियर काफी आगे आ चुका है। जल्द ही व्यापार में भी इसका असर दिखेगा। ग्वालियर में व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए मोहना, साड़ा और पिपरसीमा नए औद्योगिक क्षेत्र बनेंगे इसके लिए कई एम ओ यू हो चुके हैं।
