नवाचार और जनभागीदारी: वीआईपी रोड पर सीएम डॉ यादव ने आम लोगों के साथ रेस्टोरेंट में सुनी मन की बात

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को राजधानी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक श्रवण किया। यह कार्यक्रम वीआईपी रोड स्थित चायलीला लेक व्यू रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने भी भाग लिया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इस अवसर पर कहा कि मन की बात कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने उपस्थित लोगों के साथ कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना और प्रधानमंत्री के विचारों पर चर्चा भी की।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सरोकार, नवाचार और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विचारों को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दिया। इस सामूहिक श्रवण के जरिए आमजन को देश की नीतियों और सकारात्मक पहल से जोड़ने का प्रयास किया गया।

Next Post

ग्वालियर के झांसी रोड पर चलती यात्री बस में लगी भीषण आग

Sun Apr 26 , 2026
ग्वालियर: शहर के झांसी रोड क्षेत्र में सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब जयपुर से आ रही एक यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस जलकर खाक हो गई। घटना सुबह […]

You May Like