ग्वालियर: शहर के झांसी रोड क्षेत्र में सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब जयपुर से आ रही एक यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस जलकर खाक हो गई।
घटना सुबह की बताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भयावह थी कि दूर से ही धुएं और लपटों को देखा जा सकता था। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर आग की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
Next Post
पूर्व मंत्री गोविंद सिंह की कोठी के सामने डायल 112 और कार में भिड़ंत
Sun Apr 26 , 2026
भिंड:जिले के लहार कस्बे में डायल 112 और कार में भिड़ंत हो गई। यह घटना प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोबिंद सिंह की कोठी के ठीक सामने हुई। हालांकि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like
-
4 months ago
हेमसिंह की परेड पर युवक की हत्या