स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण: बिफरे कलेक्टर, अनुपस्थित डॉक्टर का वेतन रोकने के निर्देश

राजगढ़। जिले में आमजन को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा खिलचीपुर, जीरापुर एवं माचलपुर क्षेत्र की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति, चिकित्सकीय व्यवस्थाएं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, कर्मचारियों की एवं उपस्थिति, वित्तीय प्रशासनिक कार्यप्रणाली का गहन परीक्षण किया गया.

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा उदासीनता बर्दाश्त नहीं की

छापीहेड़ा में मिली अनियमितताओं पर सख्त रुख

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छापीहेड़ा के निरीक्षण के दौरान कई प्रशासनिक एवं चिकित्सकीय अनियमितताएं सामने आई चिकित्सक की अनुपस्थिति पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने एवं वेतन रोकने के निर्देश दिए गए कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने रोगी कल्याण समिति के आय-व्यय अभिलेख, कैश बुक एवं अन्य वित्तीय दस्तावेजों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए साथ ही औषधि भंडार के निरीक्षण में दवा स्टॉक एवं रिकॉर्ड में विसंगति पाए जाने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।साथ ही अस्पताल में रिक्त पदों की पूर्ति, एम्बुलेंस संचालन व्यवस्था सुद्द्ध करने तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया जाएगी. उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए,

जीरापुर अस्पताल की सराहना

सिविल अस्पताल जीरापुर में

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, बार्ड, ओपीडी एवं एनआरसी का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई संकेतक बोर्ड, लोक सेवा गारंटी संबंधी जानकारी एवं व्यवस्थाओं के सुव्यवस्थित संचालन पर संबंधित स्टाफ की सराहना की गई. एनआरसी में बच्चों की अपेक्षाकृत कम उपस्थिति पाए जाने पर महिला

एवं बाल विकास विभाग से समन्वय बनाकर पात्र बच्चों को एनआरसी से जोड़ने के निर्देश दिए गए,

माचलपुर स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

माचलपुर के रात्रिकालीन निरीक्षण के दौरान चिकित्सक एवं स्टाफ उपस्थित पाए गए, ड्यूटी रूम में अत्यधिक गर्मी की समस्या को देखते हुए कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने 1.5 टन क्षमता का एयर कंडीशनर लगाने एवं आवश्यक फर्नीचर एवं उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, इसके साथ ही अनुपयोगी वॉशरूम की मरम्मत कर उसे उपयोग योग्य बनाने तथा अस्पताल को मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए.

Next Post

एमपी में यूपी से 12 रुपए महंगा पेट्रोल क्यों? नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार से पूछा सवाल

Wed May 20 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, कानून व्यवस्था, कथित भ्रष्टाचार और संवेदनशील मामलों में पारदर्शिता की कमी को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार अत्यधिक कर लगाकर आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है। […]

You May Like