सतना : जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण और विक्रय पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. ग्राम सेमरिहा टोला में छापामार कार्रवाई की. इस दौरान 40 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब और 3 हजार किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर जब्त किया गया. जब्त की गई पूरी सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 3 लाख 6 हजार रुपए आंका गया है.
सहायक जिला आबकारी अधिकारी लोकेश सिंह, अभिषेक सिंह बघेल एवं शबनम बेगम के संयुक्त नेतृत्व में पहुंची टीम ने मौके से भारी मात्रा में लाहन और शराब बरामद की. आबकारी अधिनियम 1915 के तहत ज्ञात एवं अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध कुल चार वैधानिक प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए गए हैं.
इस छापामार कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक अंजली तिवारी, संजय साकेत, मनोज बेलबंशी सहित आरक्षक रामनरेश द्विवेदी, अमित सिंह, मंगलदीन कोल, आशुतोष तिवारी, ओंकार साकेत एवं सत्यप्रकाश पाण्डेय की सक्रिय भूमिका रही.
