जबलपुर:गोराबाजार थाना अंतर्गत डीमार्ट के सामने चिकन के रेट को लेकर हुए मामूली विवाद में दुकान संचालक, उसके बेटे और कर्मचारियों ने मिलकर छुट्टी पर आए भारतीय सेना के एक जवान और उनके साले पर लाठी-डंडों और लोहे के मोटे तारों से हमला किया था हमलावरों ने युवक को अधमरा करने के बाद खंदारी नाला पुल से नीचे फेंक दिया था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई थी कि विवाद के बाद युवक ने खुद को बचाने के लिए नाले में छलांग लगाई है लेकिन जब जांच का दायरा बढ़ाया गया। बयान दर्ज हुए तो पता चला कि हमलावरों ने उसे नीचे फेंका था। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का। मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार रूपेन्द्र सिंह 33 वर्ष निवासी केण्ट ने बताया कि वह 33 वीं आर्मड कोर हिसार हरियाणा में नायक के पद पर भारतीय सेना में कार्यरत है वह 27 दिन के अवकाश पर 28 अगस्त 26 को हरियाणा से जबलपुर आया था।
शनिवार सुबह अपने ससुराल 9 बजे मंगलेश्वरी कालोनी पिंक सिटी कजरवारा गया उसके ससुराल में उसका साला अर्जुन सिंह अकेला रहता है और सेंट एलायसिस कॉलेज से एमएससी पास करके प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है शाम को वह अपने साले अर्जुन सिंह के साथ चिकिन खरीदने अपनी स्कूटी से डीमार्ट के सामने स्थित सिकंदर चिकिन शॉप दुकान रात लगभग 9-30 बजे पहॅुचा जहां अर्जुन सिंह चिकिन शॉप में काउण्टर पर खड़े सिंकदर खटीक के लड़के हर्ष खटीक से चिकिन खरीदने की बात करने पर और रेट को लेकर दोनों में बहस होने लगी। हर्ष खटीक दुकान से डंडा उठाकर उसके साला अर्जुन को मारने लगा, वह अपने साले को बचाने गया तो उसके साथ भी डंडे से मारपीट किया, तभी हर्ष का पिता सिकंदर खटीक और उनकी दुकान में काम करने वाले तीन लड़के इमरान, सोनू, मनीष भी वहां हाथ में डंडा, केवल वायर लेकर आ गये सिकंदर खटीक हाथ में केवल का मोटा वायर लिया हुआ था, हर्ष तथा दुकान में काम करने वाले इमरान, सोनू और मनीष डंडा लिये हुये थे पॉचों लोग उसे व उसके साले अर्जुन सिंह पर हमला करने लगे वे छोड़ देने की गुहार लगा रहा था लेकिन पॉचों पर कोई असर नहीं हुआ।
साला अर्जुन सिंह बच कर वहां से भागने लगा तो सभी ने उनका पीछा कर मारपीट करते हुये दौड़कर खंदारी नाला पुल की रोड में दूसरे तरफ पुल पर ले गये उसका साला खंदारी नाला पुल की बाउण्ड्री से टिक गया और पॉचों वहीं पर उसे जान से मारने की नियत से मारपीट करते हुये खंदारी नाला पुल के नीचे धक्का देकर फेंक दिये यह देखकर वह डरकर अपनी स्कूटी लेकर आ गया था। सूचना मिलती ही पुलिस पहुंची। तत्काल सर्च कराया गया, तलाश करने पर अर्जुन सिंह 25 वर्ष का शव मिला।
