
सागर। पुलिस विभाग के कार्यवाहक उपनिरीक्षक (SI) चंद्रकांत भारद्वाज एवं कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) रामलाल अहिरवार आज अपनी शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए।
इस अवसर पर पुलिस कंट्रोल रूम, सागर में विदाई समारोह’ का आयोजन किया गया।
सम्मान और विदाई
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उईके एवं रक्षित निरीक्षक नीतेश वायकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सेवानिवृत्त हो रहे दोनों जांबाज साथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर, शॉल , श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उईके ने कहा:
”एक पुलिस अधिकारी का जीवन चुनौतियों से भरा होता है, लेकिन श्री भारद्वाज और श्री अहिरवार ने अपने पूरे कार्यकाल में अनुशासन और निष्ठा की जो मिसाल पेश की है, वह नए कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक है। विभाग आपकी कमी महसूस करेगा।रक्षित निरीक्षक नीतेश वायकर ने दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई।
