सिंगापुर जा रही एयर इंडिया का उड़ान इंजन में आग की चेतावनी के बाद दिल्ली लौटी

नयी दिल्ली, 15 जनवरी (वार्ता) दिल्ली से सिंगापुर जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान इंजन में आग की चेतावनी के बाद वापस लौट आयी। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान संख्या एआई 2380 बुधवार को दिल्ली से सिंगापुर जा रही थी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद तकनीकी समस्या के कारण चालक दल ने वापस दिल्ली लौटने का फैसला किया।

सूत्रों ने बताया कि उड़ान के दौरान इंजन में आग की चेतावनी के बाद यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि विमान की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग हुई। यात्रियों को दूसरे विमान से सिंगापुर भेजा गया। एयरलाइंस ने यात्रियों को हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा उसकी पहली प्राथमिकता है।

Next Post

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष लेयेन गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे

Thu Jan 15 , 2026
नयी दिल्ली 15 जनवरी (वार्ता) यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष अंतोनियो लुईस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लेयेन इस वर्ष 77 वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि श्री कोस्टा और सुश्री लेयेन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी […]

You May Like