जबलपुर: गोहलपुर निवासी बुजुर्ग को साइबर ठग ने कॉल करके झांसा देते हुए ओटीपी ले लिया और खाते से 1 लाख रुपए उड़ा लिए।पुलिस ने बताया कि मुकुल केशरी 53 वर्ष निवासी दक्षिणी मिलौनीगंज ने लिखित शिकायत की उसके मोबाइल पर अज्ञात नम्बर से कॉल आया.
जिसने बताया कि आपका रिवार्ड आर्डर प्वाइंट खाते में 4 हजार रूपये डालना है, आपके पास ओटीपी नम्बर आया होगा ओटीपी नम्बर बताने के लिये कहा तो उसने कॉल करने वाले धारक को ओटीपी नम्बर बता दिया जिसके तुरंत बाद उसके एसबीआई क्रेडिट कार्ड से एक लाख रूपये निकल गये, उसने तत्काल उक्त मोबाइल नम्बर पर कॉल किया तो बंद आ रहा था।
