हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा साइकिल रैली

सतना। राज्य शासन के निर्देशानुसार 2 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत मंगलवार को तिरंगा साइकिल रैली निकाली गई। पुलिस परेड ग्राउंड से कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस व पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में शुरू हुई रैली कोठी तिराहा, सिविल लाइन चौक, राजेन्द्र नगर, जवाहर नगर होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। रैली में अधिकारी-कर्मचारी तिरंगा लगाकर साइकिल से शामिल हुए। समापन पर कलेक्ट्रेट में स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। साइकिल डे पर सभी अधिकारी-कर्मचारी बिना पेट्रोल-डीजल वाहन के कार्यालय पहुंचे। रैली में नगर निगम आयुक्त, एएसपी, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, आरटीओ, खेल अधिकारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए।

Next Post

तिरंगा वाहन रैली से जागा देशभक्ति का जज़्बा

Tue Aug 12 , 2025
आलीराजपुर। आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ावा देने हेतु पुलिस अधीक्षक भगवत सिंह विरदे के नेतृत्व में भव्य तिरंगा वाहन रैली निकाली गई। रैली खेल परिसर से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पर संपन्न हुई। एसपी ने राष्ट्रीय एकता […]

You May Like