छतरपुर। पिपट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम हटवाहा में बुधवार की सुबह एक युवक के साथ बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी अजय राजपूत अपने घर पर ही बिजली सुधार कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसे अचानक तेज करंट लग गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।
हादसा 5 नवंबर सुबह करीब 11:00 बजे का बताया गया है। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण तुरंत युवक को पिपट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में अजय को बर्न वार्ड में भर्ती कर उपचार प्रारंभ कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार युवक के शरीर में करंट के कारण गंभीर जलन आई है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
परिजनों ने बताया कि घर में बिजली की लाइट में खराबी आने के बाद अजय उसे स्वयं सुधारने की कोशिश कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
