सप्लायर के पास मिली महज 15 कफ सीरप की शीशियां

सतना :नशे के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के अंतर्गत 3 दिन पहले रेत के टीले में दबी 286 शीशी नशीली दवा की खेप पकड़ी गई थी. लेकिन यह नेटवर्क तब फ्लॉप साबित होता नजर आया जब पकड़े गए आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने सप्लॉयर को दबोचा. सप्लॉयर के पास से पुलिस को कफ सीरप की महज 15 शीशियां ही मिल सहीं.

पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत द्वारा नशे के विरुद्ध छेड़े गए अभियान ऑपरेशन प्रहार 2.0 के अंतर्गत मैहर जिले के ताला थाना पुलिस द्वारा 2 नवंबर को बड़ी कार्रवाई की गई थी. सनेही ग्राम निवासी नंद किशोर उर्फ छोटे भइया पटेल ने अपने घर के सामने रेत के टीले में दो बोरियों में भरकर 286 शीशी नशीली कफ सीरप का स्टॉक करके रखा गया था. लोगों को चकमा देने के लिए उसने रेत के टीले के ऊपर लौकी की बेल चढ़ा दी थी.

लेकिन सटीक सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जेसीबी की मदद से रेत को फैलाना शुरु किया तो दो बोरियों में भरी कफ सीरप सामने आ गई. इस मामले में आरोपी नंद किशोर उर्फ छोटे भईंया को गिरफ्तार करने के बाद जब पुलिस ने पूछताछ की तो सप्लायर की जानकारी सामने आई. नंद किशोर ने पुलिस को बताया कि यह नशीली दवा उसने उसी गांव के निवासी महेंद्र पटेल उर्फ बाबा उम्र 51 वर्ष सहित अन्य लोगों से खरीदी थी.

जिसे देखते हुए पुलिस ने बिना देर किए आरोपी महेंद्र उर्फ बाबा को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन उसके पास से पुलिस को महज 15 शीशी कफ सीरप ही मिल सकी. माना जा रहा है कि नंद किशोर के घर के सामने से भारी मात्राा में नशीली दवा बरामर होने की जानकारी सामने आते ही उसे दवा बेचने वालों ने अपने-अपने हाथ झाडऩे शुरु कर दिए होंगे. हलांकि पुलिस द्वारा नशीली दवा के सप्लायरों की खुण्डली खंगाली जा रही है. लेकिन नशे की बड़ी खेप बरामद होने की संभावना कम ही नजर आ रही है.

Next Post

सार्थक एप पर अटेंडेंस का फर्जीवाड़ा: एक मोबाइल से 32 बॉन्ड डॉक्टरों की हाजिरी, CMHO ने दिया नोटिस

Thu Nov 6 , 2025
बुधनी। सार्थक एप पर अटेंडेंस लगाने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. स्वास्थ्य विभाग में हुए इस फर्जीवाड़े से हर कोई हैरान है. सीएमएचओ ने जिले के 32 बॉन्ड डॉक्टर (बंध चिकित्सक) को नोटिस देते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है. वहीं तीन बीएमओ को भी नोटिस दिया है […]

You May Like