महंगा सोना, बदली खरीदारी! जनता और ज्वेलर्स ने बताया गहनों से निवेश तक कैसे बदली पसंद

भोपाल। सोने की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की खरीदारी का तरीका बदल दिया है। ज्वेलर्स के मुताबिक अब संपन्न वर्ग सोने को निवेश और बिजनेस के तौर पर खरीद रहा है, जबकि आम ग्राहक पहले के मुकाबले कम वजन की ज्वेलरी खरीद रहे हैं। जहां पहले एक तोला या उससे ज्यादा सोने की खरीदारी होती थी, वहीं अब 5, 10 और 20 ग्राम तक की खरीदारी का चलन बढ़ा है।

महंगे सोने का असर शादी की खरीदारी पर भी दिखाई दे रहा है। आम परिवार अब सोने की जगह आर्टिफिशियल और पॉलिश्ड ज्वेलरी की ओर बढ़ रहे हैं। जनता और ज्वेलर्स से बातचीत में सामने आया कि सोना अब सिर्फ महंगा नहीं हुआ, बल्कि इसकी बढ़ती कीमतों ने लोगों की पसंद और खरीदारी का पूरा ट्रेंड बदल दिया है।

Next Post

कॉकरोच पार्टी को सुप्रीम कोर्ट से झटकाः सरकारी स्कूलों में एंट्री पर बैन लगाया, सीजेपी के ‘स्कूल ठीक करो’ कैंपेन को लगा झटका

Thu Sep 3 , 2026
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, इंटरव्यू, ऑडियो रिकॉर्डिंग और लाइव स्ट्रीमिंग पर लगाए गए प्रतिबंधों को चुनौती देने वाली याचिका […]

You May Like