भोपाल। दिवाली पर लोग अपने घरों की साफ-सफाई कर मां लक्ष्मी के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन राजधानी की सड़कों और बाजारों का हाल देखिए… जहां सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है।
मध्यप्रदेश में सफाईकर्मियों की हड़ताल लगातार उग्र होती जा रही है। भोपाल में हड़ताल के तीसरे दिन 25 अन्य विभागों के करीब 25 हजार कर्मचारी भी सफाईकर्मियों के समर्थन में उतर आए हैं।
नवभारत की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंची और हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से बात की। हड़ताल पर बैठे लोगों की मांग है कि त्यौहार हमारा भी है लेकिन सरकार के कारण हम मजबूर है। प्रेशर काम का बहुत है लेकिन वेतन इतनी कम की घर चलाए या त्यौहार मनाएं।
इधर, तीन दिन से कचरा नहीं उठने के कारण बाजारों और रिहायशी इलाकों में कचरे के ढेर लग गए हैं।
अब सवाल है… क्या कर्मचारियों की मांगों के आगे सरकार और नगर निगम झुकेंगे या भोपाल की मुश्किलें और बढ़ेंगी? वहीं जब पूरा शहर दिवाली पर घर चमकाने में जुटा है, तो राजधानी की सड़कों से कचरा कौन हटाएगा?
