ग्वालियर में 12 व 13 अगस्त को होगी रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव

ग्वालियर: आगामी 11 से 13 अक्टूबर तक भोपाल में मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (एम.पी.टी.एम) का आयोजन किया जाएगा। इस उद्देश्य से प्रदेश के पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए पर्यटन क्षेत्र के हितधारकों जैसे होटल मालिकों, रिसोर्ट मालिक, परिवहन ऑपरेटरों, ट्रैवल टूर ऑपरेटरों को अपने पर्यटन उत्पादों के प्रचार-प्रसार और व्यावसायिक चर्चा के लिए एक मंच प्रदान करना है।

इसकी पूर्व तैयारियों के रूप में 12-13 अगस्त को ग्वालियर में रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन होगा। प्रदेश में जारी रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव, मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट की पूर्व तैयारियों के रूप में आयोजित किए जा रहे हैं।ग्वालियर में आयोजित होने जा रही रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव की तैयारी में प्रशासन जुट गया है।

Next Post

पोहरी में बाइक सहित नदी में बहा युवक

Wed Jul 30 , 2025
शिवपुरी:पोहरी में एक युवक बाइक सहित नदी में बह गया है। उसकी तलाश जारी है। पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरघार में आदेश पिता कल्लू आदिवासी निवासी ग्राम लक्ष्मीपुरा अपनी बाइक सहित नदी में बह गया। आदेश घरेलू सामान लेने जा रहा था और पिपरघार नदी पार कर रहा था, […]

You May Like