मास्को, 05 सितंबर (वार्ता) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दामाद जेरेड कुश्नर की यूक्रेन यात्रा से ठीक पहले राजधानी कीव पर तीन दिनों के लिए सभी प्रकार के हवाई हमलों को रोकने का आदेश दिया है।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने रूसी राज्य समाचार एजेंसी ‘तास’ को बताया कि रूस के सर्वोच्च कमांडर-इन-चीफ राष्ट्रपति पुतिन ने शनिवार आधी रात से शुरू होकर तीन दिनों तक यूक्रेन पर कोई भी सैन्य हमला न करने का स्पष्ट निर्देश जारी किया है। श्री पेस्कोव ने बताया कि यह फैसला कीव में होने वाली अमेरिकी वार्ता के मद्देनजर लिया गया है।
