
रीवा। मऊगंज जिले की नईगढ़ी पुलिस ने नशे के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 6 पेटी अवैध शराब जप्त कर दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है.
नईगढ़ी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक लाल रंग की कार चिल्ल तरफ से नईगढी तरफ आ रही है. जिसमे अवैध रूप से भारी मात्रा मे शराब लोड है. मुखबिर की सूचना पर चिल्ल चौराहे के पास पहुचकर पुलिस ने नाकाबंदी की तो कार क्र. एमएच 04 डीवाई 3419 चिल्ल तरफ से नईगढी तरफ आती दिखाई दी. घेराबंदी की गई तो आरोपी गाड़ी से भागने का प्रयास किये. जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं पूछताछ की गई.
कार की तलास ली गई तो कार की डिग्गी मे कुल 06 पेटी खाखी रंग की देशी प्लेन मदिरा 300 शीशी, कुल 54 लीटर देशी प्लेन सफेद शराब कुल कीमती 30000/- रूपए के साथ मोबाइल और कार जप्त की गई. आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया. पूछताछ पर आरोपियों द्वारा जवा शराब दुकान से अवैध शराब लाना बताये जाने पर एक अन्य आरोपी की पता तलाश जारी है. अपराध सदर पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया. आरोपियों में पुष्पेन्द जायसवाल पिता विजय जायसवाल उम्र 19 साल निवासी वार्ड क्र.14 सब्जी मंडी नईगढी थाना नईगढी एवं विनोद कुमार साकेत पिता मुन्नालाल साकेत उम्र 28 साल निवासी खर्रा थाना नईगढी शामिल है.
