देवरी नगर पालिका में भरी और खाली कुर्सी के लिए 69% से अधिक मतदान 

सागर । मध्य प्रदेश के सागर जिले की देवरी नगर पालिका अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने के लिए सोमवार मतदान शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान की चुनावी तैयारी पूरी की गई थी। 19 जनवरी को सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक भरी कुर्सी और खाली कुर्सी के लिए मतदाताओं ने ईवीएम मशीन का बटन दबाकर मतदान किया। 15 वार्डों के लिए 30 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 69.29 प्रतिशत मतदान हुआ। एसडीएम मुनव्वर खान ने बताया कि आज हुए मतदान में 7242 पुरुष एवं 6095 महिला मतदाताओं ने अपना मतदान किया। इस प्रकार कुल 13,337 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा नियुक्त प्रेक्षक भी लगातार निरीक्षण करते रहे। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश रावत, रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम मुनव्वर खान तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिंहा लगातार मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मॉनिटर करते रहे। रिटर्निंग अधिकारी मुनव्वर खान ने बताया कि मतगणना 21 जनवरी को प्रातः 8:00 बजे से नेहरू कॉलेज, देवरी में शुरू होगी।

Next Post

सनातन, सुरक्षा और रोजगार पर भाजपा के दोहरे मापदंड उजागर: जीतू पटवारी

Mon Jan 19 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोमवार को भाजपा सरकार पर शासन व्यवस्था, सार्वजनिक सुरक्षा और रोजगार के मोर्चे पर गंभीर विफलताओं का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक की उपस्थिति में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पटवारी ने कहा […]

You May Like