जबलपुर: भेड़ाघाट थानांतर्गत पंचवटी चौराहे पर स्थित बावर्ची रेस्टोरेंट में दोपहर बारह बजे एक सात फीट लंबा सांप प्रवेश कर गया जिसके कारण वहां अफरातफरी मच गई। रेस्टोरेंट संचालक ने डायल 112 को सूचना दी डायल 112 से प्रधान आरक्षक हरिओम बैस की सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने रेस्क्यू करते हुए सांप को पकडक़र जंगल में छोड़ दिया। दुबे के अनुसार पकड़ा गया सांप धामन प्रजाति का सांप है जो कि जहरीला नहीं होता है। गर्मी की उमस से राहत पाने के लिए सर्प रेस्टोरेंट में प्रवेश कर गया था। सांप के पकड़े जाने पर सभी ने राहत की सांस ली
Next Post
मंदिर का दरवाजा तोडकर चोरी करने वाले मां-बेटे को कोलगवां पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
Sun Apr 5 , 2026
सतना:मंदिर का दरवाजा तोडकर चोरी करने वाले मां-बेटे को कोलगवां पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार किया गया है.आरोपियों ने सेमरिया चौक स्थित सिद्धदात्री मन्दिर का दरवाजा तोड़कर नकदी व जेवर पार कर दिए थे.थाना प्रभारी कोलगवां निरीक्षक सुदीप सोनी एवं टीम द्वारा की गई कार्यवाही के अनुसार 2 अप्रैल को […]

You May Like
-
1 month ago
राशिफल-पंचांग : 15 मई 2026