मंदिर का दरवाजा तोडकर चोरी करने वाले मां-बेटे को कोलगवां पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

सतना:मंदिर का दरवाजा तोडकर चोरी करने वाले मां-बेटे को कोलगवां पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार किया गया है.आरोपियों ने सेमरिया चौक स्थित सिद्धदात्री मन्दिर का दरवाजा तोड़कर नकदी व जेवर पार कर दिए थे.थाना प्रभारी कोलगवां निरीक्षक सुदीप सोनी एवं टीम द्वारा की गई कार्यवाही के अनुसार 2 अप्रैल को फरियादी रमाशंकर दुबे पिता देवराज दुबे उम्र 54 वर्ष निवासी भरहुत नगर थाना कोलगवां जिला सतना ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 29मार्च को रात्रि सिद्धदात्री मंदिर पुराना राज्य परिवहन डिपो के पट बंद करके 10 बजे रात मंदिर के अन्दर ही सो गया द 30 मार्च को सुबह 04.00 बजे पुनः उठा देखा तो मंदिर के स्टोर रूम में लगा प्लाई का दरवाजा कोई अज्ञात व्यक्ति तोड़कर स्टोर के अन्दर रखी आलमारी का ताला खोलकर आलमारी में रखी नगदी व सोने चांदी के जेवरात चुरा ले गया हैं।

रिपोर्ट पर अपराध धारा 331 (4) 305 (ए) बीएनएस का अपराध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना के पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पृथक-पृथक टीमें गठित की गई। सभी को अलग-अलग टास्क देकर कार्य में लगाया गया। प्राप्त जानकारी के आधार पर संदेही रोशन केशरवानी पिता दिलीप केशरवानी उम्र 19 वर्ष निवासी गोपाल कालोनी टिकुरिया टोला थाना कोलगवाँ सतना को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। जिसके द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया, जो उसके कब्जे से चोरी गया मशरुका व चोरी के पैसे से खरीदी गई अपाचे मोटर सायकल व नगदी रुपये जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी रोशन केशरवानी के मेमोरण्डम के आधार पर आरोपी को माँ मीना केशरवानी पति दिलीप केशरवानी उम्र 41 वर्ष निवासी गोपाल कालोनी टिकुरिया टोला थाना कोलगवाँ सतना को अभिरक्षा में लेकर पूँछताछ की गई जिसके द्वारा बताया गया कि मेरा लड़का रोहन केशरवानी मुझे सिद्धदात्री मंदिर पुराना राज्य परिवहन डिपो में चोरी के पैसे दिए थे। जो आरोपिया मीना केशरवानी को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनो आरोपियों को रविवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Next Post

कुख्यात नशे का तस्कर पिंटू गिरफ्तार

Sun Apr 5 , 2026
सतना: गांजा, शराब और कोडीन युक्त कफ सिरप का अवैध कारोबार करने वाले जस्सा गैंग का मुख्य सरगना विपिन जायसवाल उर्फ पिंटॅ तीसरी रेड में पुलिस के हत्थे चढ़ा है। इसके पहले दो दफा पुलिस दबिश देकर लौट चुकी थी। पकड़ में आने के बाद उसके कब्जे से उचेहरा थाना […]

You May Like