एसपी धर्मवीर सिंह की अपील, अफवाहों से दूर रहें, पुलिस पर करें विश्वास

ग्वालियर: शहर में अमन-चैन और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने खुद फील्ड में उतरकर मोहल्लों में बैठकों का सिलसिला शुरू किया है। उन्होंने नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दे और न ही उन्हें आगे फैलाए। उन्होंने कहा कि “ग्वालियर पुलिस हर नागरिक की सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे तत्पर है, बस आमजन का सहयोग जरूरी है।”

संवेदनशील इलाकों में विश्वास बहाली के लिए मोहल्ला बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, जहां पुलिस अधिकारी लोगों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही समाधान कर रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया की नियमित निगरानी, होटल व छात्रावासों की चेकिंग और 15 स्थानों पर नाकाबंदी जैसी सख्त कार्रवाई भी की जा रही है।एसपी धर्मवीर सिंह ने स्पष्ट कहा कि शहर की शांति भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ग्वालियर पुलिस की यह पहल जनता के बीच भरोसे का माहौल बना रही है और लोगों में यह संदेश दे रही है कि “अफवाहों से नहीं, विश्वास से मिलेगी सुरक्षा।”

Next Post

भाजपा में खींचतान: नई कार्यकारिणी में विधायक चौधरी के समर्थकों की अनदेखी से घमासान

Sun Oct 12 , 2025
विकास सोनी रायसेन: जिले में भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित होने के बाद सियासत गर्मा गई है। सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी अपने समर्थकों की अनदेखी से नाराज बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार विधायक चौधरी ने नई कार्यकारिणी में अपने समर्थकों के नाम सुझाए थे, लेकिन उन्हें जगह […]

You May Like