अजाक कार्यालय में लोकायुक्त की दबिश, क्षेत्र संयोजक फरार

सीधी। लोकायुक्त पुलिस रीवा की टीम ने शुक्रवार को जनजातीय कार्य विभाग सीधी कार्यालय में छापामार कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार से जुड़े दस्तावेज जब्त किए। कार्रवाई से विभाग सहित कलेक्ट्रेट में हड़कंप मच गया। बता दें कि गुरुवार को सिहावल स्थित अनुसूचित जाति जूनियर बालक छात्रावास के अधीक्षक अशोक पाण्डेय को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया था। उसी प्रकरण की जांच के लिए निरीक्षक उपेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम सीधी पहुंची। जांच की भनक लगते ही आरोपी क्षेत्र संयोजक राजेश पटेल मोबाइल बंद कर फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार लोकायुक्त टीम कई अहम फाइलें जब्त कर रीवा ले गई है, जिनसे विभाग में फैले और बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा संभव है। विभाग फिर एक बार संदेह के घेरे में है।

 

Next Post

क्षमता से अधिक बच्चो को ले जा रहे ओव्हर लोडिंग स्कूली वाहनों पर कार्रवाई

Fri Nov 7 , 2025
ब्यावरा। यातायात पुलिस द्वारा शुक्रवार को नगर में ओव्हर लोडिंग ऑटो पर कार्यवाई करते हुए 7 ऑटो पर चालानी कार्यवाई की गई. इनमें क्षमता से कहीं अधिक बच्चों को ले जाया जा रहा था. यातायात पुलिस के अनुसार शुक्रवार को प्रात: ज्योति कान्वेंट स्कूल के यहां पुलिस की टीम द्वारा […]

You May Like

मनोरंजन