इंदौर: इमामबाड़ा स्थित सरकारी ताजिये पर दर्शन के लिए लोगों का मेला लगा रहा। बड़ी संख्या में सर्वधर्म समाज के लोग भी ताजिए पर लोभान चढ़ाने और जियारत करने इमामबाड़ा पहुंचे। कल रात होलकरकालीन ताजिये को रात आठ बजे से देर रात तक शहरभर के अखाड़ों ने आकर सलामी दी।
आज रात परंपरा अनुसार सरकारी ताजिया निकला और राजवाड़ा की परिक्रमा लगाई कल योमे आशुरा मोहर्रम पर दोपहर 3.30 बजे सरकारी ताजिया कर्बला पहुंचेगा। इसके साथ तीन दिनी मेला शुरू होगा।
