ओडिशा के मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम की चार खिलाड़ियों को किया सम्मानित

भुवनेश्वर, 01 दिसंबर (वार्ता) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम की राज्य की चार खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 11-11 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।

भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के कोलंबो में हुए पहले ब्लाइंड महिला टी-20 विश्व कप के रोमांचक फाइनल में नेपाल को हराकर इतिहास रच दिया।

इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट में भारतीय टीम की चार ओडिशा राज्य की खिलाड़ियों फूल सोरेन (बालासोर), पार्वती मरंडी (मयूरभंज), यमुनारानी टुडू और बसंती हंसदा ने भाग लिया था।

मुख्यमंत्री ने उनके पक्के इरादे, कड़ी मेहनत और शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने ओडिशा और देश दोनों का सम्मान बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि उनकी कामयाबी हर ओडिया के लिए प्रेरणा है, जो उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपना सफर जारी रखने के लिए हिम्मत देती है।

 

 

Next Post

भाई ने ही ली भाई की जान, पुलिस ने अंधी हत्या का खोला राज 

Mon Dec 1 , 2025
सिंगरौली। नायलॉन रस्सी से गला घोंटकर की गई संजीत शाह की हत्या का खुटार चौकी पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मामला शुरू में आत्महत्या के रूप में दर्ज कराया गया था, लेकिन पीएम रिपोर्ट और पूछतांछ के दौरान मिले विरोधाभासों ने पूरे परिवार की बनायी कहानी की पोल खोल […]

You May Like