भोपाल। उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कवि और प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार खोबरे का सम्मान किया. रविवार को ड़ा खोबरे ( अरुण अज्ञानी) को विश्व की सबसे बड़ी श्रीरामचरित मानस लिखने पर सम्मान मिला. पीपुल्स यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इस मौके पर मप्र निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के चेयरमैन डॉ. भरत शरण सिंह और प्रो. चांसलर मेघा विजयवर्गीय ने खोबरे को सम्मानित किया. “समग्र शिक्षा भारतीय ज्ञान परम्परा की प्रासंगिकता” पर पिछले दिनों आयोजित गरिमामयी आयोजन में पीपुल्स विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. हरीश राय, अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. खेमसिंह डहेरिया भी उपस्थित रहे.
