पैतृक संपत्ति पर कब्जा, मारपीट, थाने में नहीं हुई सुनवाई एसपी से गुहार

जबलपुर: माढ़ोताल स्थित पैतृक संपत्ति पर बदमाश ने कब्जा कर लिया जब वृद्धा ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई, पीडि़ता ने माढोताल थाने में शिकायत की तो कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

राधा रानी यादव 80 वर्ष पति स्व. गोकुल प्रसाद यादव निवासी महात्मा गांधी वार्ड चेरीताल, हरदौल मंदिर ने शिकायत में बताया कि पैतृक संपत्ति माढ़ोताल, में स्थित खसरा नं. 150/1/1 का कुल रकवा 0.8948 हेक्टे, है।उक्त भूमि पर अवैधानिक रूप से नीरज जैन निवासी रांझी द्वारा कब्जा कर लिया गया है। विरोध करने पर मारपीट की गई। जिसकी शिकायत माढ़ोताल थाने में की गई परंतु कार्यवाही नहीं हुई।

Next Post

मंदबुद्धि छोटे भाई ने चढ़ाई बाइक, बडे भाई की मौत

Wed Apr 2 , 2025
जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में छोटे भाई ने बड़े भाई पर बाइक चढ़ा दी। हादसे में गंभीर चोटेंं आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रांरभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों […]

You May Like