
सीधी ।हनुमान चौराहा भगवार के हनुमान जी मंदिर परिसर मे रविवार को व्यापारी संघ कुसमी की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मनोज कुमार गुप्ता ने की तथा संचालन सचिव जितेन्द्र गुप्ता ने किया। बैठक में कोषाध्यक्ष विष्णु शर्मा एवं समस्त सम्मानित व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।बैठक में निम्नलिखित प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत एवं पारित किए जिनमे प्रत्येक व्यापारी अपनी दुकान के सामने प्रतिदिन एक कचरा पेटी रखेगा, जिससे बाजार में स्वच्छता बनी रहे। व्यापारी संघ के नाम से यूनियन बैंक, कुसमी में एक संयुक्त बैंक खाता खोला जाएगा, जिसमें संघ का फंड जमा किया जाएगा।प्रत्येक सदस्य आगामी 3 वर्षों तक ₹100 प्रतिमाह सदस्यता शुल्क के रूप में जमा करेगा।किसी भी व्यापारी बंधु को किसी प्रकार की समस्या आने पर वह संघ के मैसेजिंग समूह में सूचना देगा, ताकि व्यापारी संघ उसकी हर संभव सहायता कर सके।संघ ने यह भी निर्णय लिया कि सदस्यता शुल्क के अतिरिक्त प्रत्येक व्यापारी अपनी इच्छा अनुसार प्रत्येक माह सहयोग राशि प्रदान करेगा, जिससे आवश्यकता पड़ने पर किसी व्यापारी या उसके परिवार की सहायता की जा सके।उपरोक्त सभी प्रस्ताव समस्त उपस्थित व्यापारी बंधुओं द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृत एवं पारित किए गए।अंत में अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सभी उपस्थित व्यापारी बंधुओं का आभार व्यक्त किया तथा अगली बैठक तक के लिए बैठक की समाप्ति की घोषणा की।
