नरवाई प्रबंधन पर कार्यशाला, किसानों को आग न लगाने की दी गई समझाइश

इटारसी: हाट बाजार उमरधा में नरवाई प्रबंधन को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूक करने और नरवाई न जलाने हेतु प्रेरित किया गया।कार्यशाला में होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी वर्चुअल माध्यम से जुड़े और किसान भाइयों से अपील की कि फसल कटाई के बाद अपने खेतों में नरवाई में आग न लगाएं। उन्होंने कहा कि नरवाई जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है और मिट्टी की उर्वरता भी प्रभावित होती है।

कार्यक्रम में नीतिराज सिंह पटेल ने मृदा संरक्षण के विषय पर अपने विचार रखते हुए किसानों को बताया कि नरवाई का सही प्रबंधन कर भूमि की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सकता है।
तहसीलदार बनखेड़ी ने जानकारी दी कि नरवाई जलाने की घटनाओं की सतत निगरानी सैटेलाइट के माध्यम से की जा रही है। उन्होंने कृषकों से आग्रह किया कि वे अपने खेतों में नरवाई में आग न लगाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना एवं शासकीय कार्यवाही से बचा जा सके।

इस अवसर पर तहसीलदार अंजू लोधी, जनपद सीईओ रीना कुमारी, नीतिराज सिंह पटेल, महेंद्र सिंह जूदेव, रिंकू रावत, बृजेश पटेल, अरूण यादव, ज्ञानेन्द्र पटेल विकास स्वामी, हेमंत शर्मा, अरूण नाहर सहित कृषि विभाग के अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।कार्यशाला के माध्यम से किसानों को नरवाई प्रबंधन के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु सामूहिक प्रयास करने का संदेश दिया गया।

Next Post

शहीद दिवस पर NSUI का कैंडल मार्च, शिक्षा के बाजारीकरण और फीस वृद्धि के खिलाफ खोला मोर्चा

Mon Mar 23 , 2026
भोपाल:एनएसयूआई के सदस्यों ने शहीद दिवस के अवसर पर भोपाल में मोमबत्ती मार्च निकालकर छात्रों और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया। यह मार्च दस नंबर चौराहे से प्रारंभ होकर हबीबगंज अंडर ब्रिज स्थित शहीद स्मारक तक पहुंचा।जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर के नेतृत्व में प्रतिभागियों ने हाथों में मोमबत्तियां […]

You May Like