गॉफ को हराकर बडोसा ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में

मेलबर्न 21 जनवरी (वार्ता) स्पेन की टेनिस खिलाड़ी पाउला बडोसा ने मंगलवार को दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी कोको गॉफ को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली हैै। वह अपने करियर में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में पहुंची हैं।
आज यहां रॉड लेवर एरेना में खेले गये क्वार्टरफाइनल मुकाबले में स्पेन की बडोसा ने अमेरिका की गॉफ को सीधे सेटों में 7-5, 6-4 से हराया। मैच के दौरान गौफ ने चार ऐस तथा बैडोसा ने तीन ऐस लगाए। गॉफ ने छह तथा बैडोसा चार डबल फॉल्ट किये।
इस जीत के साथ बडोसा ग्रैंड स्लैम महिला एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी स्पेनिश खिलाड़ी बन गयी हैं।
मैच के बाद बडोसा ने कहा, “आज मैं यहां आकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहती थी और मुझे लगता है कि मैंने ऐसा किया।”

Next Post

तालिबान ने कैदी अदला-बदली समझौते में अमेरिकी नागरिकों को रिहाई करने की घोषणा

Tue Jan 21 , 2025
काबुल, 21 जनवरी (वार्ता) अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने मंगलवार को अमेरिका के साथ कैदी अदला-बदली समझौते के तहत हिरासत में लिए गए अमेरिकियों को रिहा करने की घोषणा की। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक काबुल में तालिबान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया जिसमें रिहा किए […]

You May Like