बैहर:अनेक बीमारियों से पीड़ित बैगा जनजाति के ग्रामीणों से पूर्व विधायक एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भगत नेताम ने कल ग्राम कुंडेकसा , बोंदारी,एवं कोरका पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात कर हालात को समझा
उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर अंधविश्वास व भ्रम से मुक्त होकर बेहतर आधुनिक चिकित्सा को अपनाकर स्वास्थ्य लाभ लेने का आग्रह किया । जिला चिकित्सा अधिकारी बालाघाट डॉ.परेश उप्लव के साथ भोपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों को बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिये । ज्ञात हो कि नेताम के प्रयासों से ही ग्राम कुंडेकसा में कल से अस्थायी चिकित्सालय में चिकित्सकीय बेड की व्यवस्था के साथ चिकित्सा प्रारंभ की गई है । मच्छरों के उन्मूलन हेतु स्प्रेयर मशीन से पूरे क्षेत्र में छिड़काव सुनिश्चित कराया गया तथा संपूर्ण क्षेत्र में घर-घर सघन संपर्क अभियान चलाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराना सुनिश्चित किया गया ॥
Next Post
रिपोर्ट कार्ड लेकर हाई कोर्ट पहुंचे महापौर बोले- सबसे पहले आपके बीच, जिन्होंने मुझे यहां तक पहुंचाया
Fri Aug 7 , 2026
इंदौर:महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अपने चार साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड अब जनता के बीच रखने की शुरुआत कर दी है। जिला न्यायालय में उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत करने के बाद शुक्रवार को उन्होंने हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के सभागार में अधिवक्ताओं, वरिष्ठ विधि विशेषज्ञों और न्यायिक समुदाय के […]

You May Like
-
9 months ago
हत्या करने के इरादे से युवक पर बका से हमला
-
9 months ago
राशिफल-पंचांग : 28 अक्टूबर 2025
-
3 months ago
नपा ने आधा दर्जन स्थानों पर किए प्याऊ चालू