अभिषेक बनर्जी को ‘स्टोलन’ के लिए कलाकारों से मिली सराहना

अभिषेक बनर्जी को ‘स्टोलन’ के लिए कलाकारों से मिली सराहना

मुंबई, 06 जून (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बनर्जी को फिल्म ‘स्टोलन’ के लिए अली फज़ल, नुसरत भरुचा, राजकुमार राव और राणा दग्गुबाती जैसे कलाकारों से जमकर सराहना मिली है।

अभिषेक बनर्जी की फिल्म स्टोलन में दमदार अभिनय को न सिर्फ दर्शकों ने सराहा, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारों ने भी खूब तारीफ की। इस थ्रिलर फिल्म का प्रीमियर हाउसफुल हुआ और सोशल मीडिया पर भी फिल्म के लिए तारीफों की बाढ़ आ गई।

अभिनेत्री नुसरत भरुचा ने फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया साझा की और कहा कि यह एक शानदार तरीके से बनाई गई फिल्म है, जिसने उन्हें डराया, रुलाया, चौंकाया और गहराई से सोचने पर मजबूर किया। उनकी प्रतिक्रिया को कई दर्शकों ने भी सोशल मीडिया पर साझा किया और इस फिल्म को एक इमोशनल रोलरकोस्टर बताया।

अभिनेता अली फज़ल ने भी सोशल मीडिया पर स्टोलन की जमकर तारीफ की और कहा, यह एक बहुत जरूरी फिल्म है ,देखिएगा आप लोग। मुझे हिला कर रख दिया, और ऐसा आजकल सिनेमा में कम ही होता है। निर्देशन भी कमाल का है कारण तेजपाल और अभिषेक अपना भाई छा गया। उन्होंने फिल्म की कहानी और निर्देशन की भी खूब सराहना की।

राणा नायडू में अभिषेक बनर्जी के को-स्टार रहे राणा दग्गुबाती ने भी अपने फॉलोअर्स से फिल्म ना मिस करने की अपील की। उनके सपोर्ट से फिल्म के प्रति उत्साह और भी बढ़ गया। वहीं, राजकुमार राव जो अभिषेक के अच्छे दोस्त और सह-कलाकार हैं, उन्होंने भी हमेशा की तरह अभिषेक के टैलेंट और काम को सपोर्ट किया।

फिल्म इंडस्ट्री के अलावा, सोशल मीडिया पर भी दर्शकों ने अभिषेक के शानदार और दमदार अभिनय की खूब तारीफ की। कई लोगों ने इसे उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस बताया और ऐसी और भी मज़बूत और असरदार फिल्मों की डिमांड की।

Next Post

सोनी सब के कलाकारों ने अपने प्रेरणास्त्रोत के बारे में बताया

Fri Jun 6 , 2025
मुंबई, 06 जून (वार्ता) सोनी सब के कलाकारों ने बताया है कि किन महान कलाकारों ने उनके अभिनय के प्रति प्रेम को जन्म दिया है। तेनाली रामा में राजा कृष्णदेवराय की भूमिका निभा रहे आदित्य रेडिज़ ने कहा, मुझे तो अभिनय ने खोजा, इससे पहले कि मैं उसे तलाश पाता। […]

You May Like