ग्वालियर: चीनोर के अंबेडकर भवन के प्रांगण में ग्रामवासियों द्वारा बाबा अंबेडकर की प्रतिमा बीते रोज स्थापित की गई थी, जिसको लेकर प्रशासन ग्रामवासियों को प्रतिमा हटाने के लिए मनाने में जुटा है. पूरा मामला यह है कि ग्वालियर जिले के चीनोर स्थित अंबेडकर भवन का उद्घाटन प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट द्वारा किया गया था। सिलावट द्वारा बोला गया था कि जल्द ही यहां अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी ना तो प्रशासन की तरफ से और ना ही प्रभारी मंत्री की तरफ से कोई भी प्रतिमा लगाने की प्रक्रिया नहीं की गई जिसको लेकर ग्राम वासियों मे रोष व्यापत था।
सभी ग्रामवासियों ने मिलकर गुरुवार को अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी, जैसे ही शासन को सूचना मिली तो सभी प्रशासन के आला अधिकारी और प्रतिमा का विरोध करने वालों ने प्रतिमा को हटाने की कवायद शुरू कर दी लेकिन ग्रामवासी प्रतिमा को स्थापित करने के पक्ष में सुबह से धरने पर बैठ गए और आज दोपहर र तक यह धरना जारी है। प्रतिमा लगाने के पक्ष में सभी ग्रामवासियों ने प्रशासन से कहा कि मूर्ति यहां से नहीं हटेगी वहीं प्रशासन का इस मामले में कहना है कि हम इस मूर्ति को अभी यहां से उठा देंगे।
उसके बाद पूरी प्रक्रिया के तहत और उठा देंगे उसके बाद पूरी प्रक्रिया के तहत और मूर्ति लगाने की परमिशन के तहत हम दोबारा इस मूर्ति को स्थापित करेंगे, लेकिन ग्राम वासियों का कहना है कि हम इस मूर्ति का अभी लोकार्पण नहीं करेंगे। आप हमें परमिशन दे दीजिए और विधिवत तरीके से कोई भी मंत्री या प्रशासन का अधिकारी आगे प्रतिमा का लोकार्पण करें लेकिन यह प्रतिमा अब यहां से नहीं हटेगी दोनों पक्षों मैं लगातार विरोध देखने को मिल रहा है प्रशासन अपनी बात पर अडा है और ग्रामवासी अपनी बात पर अड़े है, धरना जारी है। आसपास के अंबेडकर समर्थक लगभग हजारों की संख्या में वहां पहुंच चुके हैं , ग्राम चिनौर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस भी एलर्ट है।
