भोपाल:राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी अपनी स्कूटी से अवैध अंग्रेजी शराब की खेप लेकर जा रहा था. जिसे पुलिस ने मौके वारदात पर पकड़ लिया. पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपी हामिद अंसारी अवैध शराब की तस्करी शहरभर में करता है.
आरोपी जब 11 मिल ब्रिज के पास पहुंचा था और यहां वाहन चेकिंग के दौरान वह पकड़ा गया. मिसरोद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. आरोपी हामिद से अवैध शराब की खेप को लेकर पूछताछ जारी है. पुलिस ने मौके पर मिली अवैध शराब और आरोपी की स्कूटी को भी जब्त कर लिया है.
