बच्चे के साथ दुराचार संबंधी खबर पर आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान

नयी दिल्ली, 28 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तराखंड के रुड़की जिले में एक मस्जिद के इमाम द्वारा सात साल के एक बच्चे के साथ कथित दुुराचार मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है।

उत्तराखंड के रुड़की जिले के झबरेड़ा क्षेत्र में 20 अगस्त को एक मस्जिद में एक इमाम द्वारा बालक के साथ दुष्कर्म करने संबंधी 22 अगस्त की मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पीड़ित बालक मस्जिद में पढ़ने गया था। इमाम लड़के को ज़बरदस्ती अपने कमरे में ले गया और उसके साथ घिनौना कृत्य किया। इमाम ने पीड़ित को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी लेकिन बच्चे ने घर पहुँच कर अपने परिवार को घटना की जानकारी दी।

आयोग ने कहा है कि यदि खबर सही है तो यह पीड़ित के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है। इस मामले में आयोग ने रुड़की के जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा है।

Next Post

राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्षा ने वार्षिक रिपोर्ट "नारी 2025" का किया लोकार्पण

Thu Aug 28 , 2025
नयी दिल्ली, 28 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय महिला आयोग (एनडब्ल्यूसी) की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर ने गुरुवार को यहां महिला सुरक्षा पर राष्ट्रीय वार्षिक रिपोर्ट एवं सूचकांक “नारी 2025” का लोकार्पण किया। इस रिपोर्ट को पीवैल्यू एनेलेटिक्स द्वारा संचालित और ग्रुप ऑफ इंटेलेक्चुअल्स एंड एकेडेमिशियंस (जीआईए) द्वारा प्रकाशित किया गया। इस […]

You May Like