सीहोर।संभागायुक्त संजीव सिंह ने विधि महाविद्यालय, नापलाखेड़ी पीएचसी और शहीद स्थल के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर समय-सीमा में गुणवत्ता पूर्ण कार्य के निर्देश दिए. सतपिपलिया में जल संरचनाओं की सराहना की और आमजन की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया. ग्राम गुड़भेला में स्कूल का निरीक्षण कर बच्चों से बातचीत की.अंत में स्वास्थ्य और महिला-बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली.
संभागायुक्त ने किया निर्माण कार्यों और जल संरक्षण संरचनाओं का निरीक्षण
