नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर मिले अज्ञात व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत

नरसिंहपुर: रेलवे स्टेशन पर बीते दो-तीन दिनों से एक अज्ञात व्यक्ति संदिग्ध हालत में घूमता नजर आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसकी स्थिति सामान्य नहीं थी और वह अस्वस्थ लग रहा था। सोमवार को अचानक वह व्यक्ति रेलवे प्लेटफार्म पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला।सूचना मिलते ही रेलवे के डॉक्टर आर. आर. कुर्रे मौके पर पहुंचे और जांच करने पर पाया कि व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उसकी मौत हृदयघात के कारण हुई है।घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी गई। पुलिस ने मेमो के माध्यम से औपचारिक कार्रवाई कर शव को प्लेटफार्म से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखवाया। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है और न ही किसी परिजन का पता चला है।

Next Post

रग्बी विश्वकप 2027 क्वालीफाई को लेकर भिड़ेंगे जिम्बाब्वे और नामीबिया

Mon Jul 14 , 2025
कंपाला, 14 जुलाई (वार्ता) जिम्बाब्वे और नामीबिया रग्बी अफ्रीका कप फाइनल में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया में 2027 में होने वाले रग्बी विश्वकप में सीधा क्वालीफाई के लिए भिड़ेंगे। नामीबिया ने रविवार को खेले गये पहले सेमीफाइनल मुकाबले में अधिकतर समय गेंद पर कब्जा और क्षेत्र में दबदबा बनाये रखते हुए […]

You May Like