रग्बी विश्वकप 2027 क्वालीफाई को लेकर भिड़ेंगे जिम्बाब्वे और नामीबिया

कंपाला, 14 जुलाई (वार्ता) जिम्बाब्वे और नामीबिया रग्बी अफ्रीका कप फाइनल में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया में 2027 में होने वाले रग्बी विश्वकप में सीधा क्वालीफाई के लिए भिड़ेंगे।
नामीबिया ने रविवार को खेले गये पहले सेमीफाइनल मुकाबले में अधिकतर समय गेंद पर कब्जा और क्षेत्र में दबदबा बनाये रखते हुए अल्जीरिया को 21-7 से हराया। अगर नामीबिया इस फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करता है तो यह आठवीं बार होगा जब वह विश्वकप में जगह बनायेगा।
वहीं मंडेला नेशनल स्टेडियम में खेले गये दूसरे सेमीफाइनल में जिम्बाब्वे ने केन्या को 29-23 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जिम्बाब्वे हाफटाइम तक केन्या से 18-13 से पीछे था, लेकिन दूसरे हाफ में उसने वापसी करते हुए 16 अंक बनाकर जीत हासिल की।
नामीबिया और जिम्बाब्वे 19 जुलाई शनिवार को रग्बी अफ्रीका कप के फाइनल में आमने-सामने होंगे। विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया में होने वाले 2027 रग्बी विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करेगी, जबकि उपविजेता टीम अफ्रीका के बाहर की टीमों के साथ एक रेपेचेज टूर्नामेंट में प्रवेश करेगी।
इसके अलावा रविवार को ही मोरक्को की एटलस लायंस ने मेजबान युगांडा को 24-12 से हराकर पाँचवें स्थान के प्लेऑफ में जगह बनाई, जहाँ उनका सामना सेनेगल से होगा। सेनेगल ने इससे पहले कोट डी आइवर को 28-3 से हराया था।

Next Post

सावन के पहले सोमवार को बढ़ौरा शिव मन्दिर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Mon Jul 14 , 2025
सीधी:सावन के पहले सोमवार को बढ़ौरा शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बता दें कि सेमरिया क्षेत्र के प्रसिद्ध शिव मंदिर बढ़ौरा में सुबह से ही भीड़ रही। यहां दिन भर जलाभिषेक और रुद्राभिषेक हुआ । भक्तों ने शिव मंदिरों में शिवलिंग पर बेलपत्र दूध चढ़ाकर सुख समृद्धि की […]

You May Like