जबलपुर: लार्डगंज पुलिस ने शताब्दीपुरम में सजे जुआ फड़ पर छापा मार कार्रवाई करते हुए तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर नगदी जब्त की है।टीआई नवल सिंह आर्य ने बताया कि बिजली खम्बे के नीचे आम रोड जेडीए कालोनी शताब्दीपुरम में ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे जुआडियों मल्लू कोल निवासी बड़ी उखरी विजयनगर, प्रभू चड़ार निवासी उपरैनगंज कोतवाली, अंकुर गुप्ता निवासी होटल साई कृपा आगा चौक को घेराबंदी कर दबोचा गया । जुआडिय़ों के पास व फड़ से ताश के 52 पत्ते एवं 3 हजार 300 रूपये जप्त किए गए।
Next Post
आधा दर्जन फरार आरोपी हुए ईनामी
Thu Jun 4 , 2026
जबलपुर: शहपुरा थाने में दर्ज आबकारी एक्ट, आईएन एक्ट के प्रकरणों में लंबे समय से फरार आधा दर्जन आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने ईनाम घोषित कर दिया है । जानकारी के अनुसार आबकारी एक्ट में वीरेन्द्र पिता सुक्कू काछी, सोनू सिंह पिता गुड्डा सिंह ठाकुर दोनों […]

You May Like
-
2 years ago
लायंस ने लगाया हृदय रोग मेडिकल कैंप
-
1 year ago
बबूल की लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ाया