बबूल की लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ाया

छिंदवाड़ा. जिले में बबूल के पेड़ों की कटाई बिना रोक टोक के की जा रही है और बबूल की लकडिय़ों को ट्रक में भर कर अन्य जिलों सहित महाराष्ट्र क्षेत्र में पहुंचाई जा रही है. आज वन अमले ने चांद क्षेत्र के पास बबूल सें भरे ट्रक को जब्त कर उसमें रखी 21 नग लकडिय़ां जब्त किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम मुखबिर के द्वारा वन अमले को सूचना मिली थी कि चांद के पास स्थित ग्राम मोघर निवासी शोलेह खान के घर के सामने बबूल की लकडिय़ों से भरा ट्रक खड़ा हुआ है. सूचना मिलने पर रात के सम वनविभाग के अमले ने सोहेल खान के घर पर छापामार कार्रवाई कर ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचजी 0105 की तलाशी ली तो वनअमले को ट्रक में रखी बबूल की 21 लकडिय़ां बरामद हुई. बबूल की लकडिय़ां मिलने पर वन अमले ने आरोपी शोहेल खान से लकडिय़ां परिवहन करने के लिए वन विभाग द्वारा जारी की गई टीवी की जानकारी ली तो शोहेल खान के पास टीपी नही थी इस पर वन अमले ने ट्रक सहित बबूल की लकडिय़ां जब्त कर लिया. उक्त कार्रवाई में चौरई रेंजर सुश्री वंदना पाल, डिप्टी रेंजर बसंत बैस, डिप्टी रेंजर अरूण सैंगर, डिप्टी रेंजर रवि वर्मा, संजय, आशीष शुक्ला, मनीष जैन, सुनील यादव, राहनबाज सिद्धीकी, अनिल सराठे, नेहा रघुवंशी, शशि एवं संजू का सहयोग रहा.

Next Post

डॉक्टर के गलत इलाज से गई एक युवक की जान 

Tue Jul 22 , 2025
पिपरिया।सुभाष वार्ड निवासी युवक आकाश राजपूत की गलत इलाज के चलते जान चली गई, नाराज परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापवाही का आरोप लगाया है। सुभाष वार्ड निवासी संजय पिता ओमप्रकाश राजपूत ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई आकाश पिता ओमप्रकाश राजपूत उम्र 30 वर्ष का सोमवार […]

You May Like