![]()
जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत शोभापुर ब्रिज से सतपुला ब्रिज के बीच ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक साहिल सेन 28 वर्ष निवासी संजय नगर भड़पुरा थाना अधारताल ने सूचना दी कि उसका भाई सत्य सेन 26, घर से निकला था, कुछ देर तक वापस नहीं आने पर तलाशकिये पर पता नहीं चला, तलाश करते हुये शोभापुर फाटक के पास चौकीदार से अपने भाई के संबंध में पूछा जिसने बताया कि अभी अभी एक लड़का पटरी में ट्रेन से कट गया है। चोकीदार के मोबाइल में फोटो देखा और पहचाना उसका भाई सत्यसेन था, सत्यसेन का काफी समय से किडनी का इलाज चल रहा था जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता था।
